सिएट यूटीटी के दूसरे संस्करण में नजर आएंगे वर्ल्ड नम्बर-20 अरुणा

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। सिएट अल्टिमेट टेबल टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में विश्व स्तर के कई खिलाड़ी नजर आएंगे। इसमें वर्ल्ड नम्बर-20 अरुणा कादरी का नाम भी शामिल है।

इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण काफी सफल रहा था। दूसरे संस्करण का आयोजन जून से होगा।

यूटीटी के दूसरे संस्करण में कादरी के अलावा, महिलाओं की वल्र्ड नम्बर-22 सोफिया पोल्कानोवा, वर्ल्ड नम्बर-72 सबिने विंटर और वर्ल्ड नम्बर-34 कोउ लेई का नाम भी शामिल है। सबिने ने पिछले संस्करण में भी हिस्सा लिया था।

दूसरे संस्करण में कई नई चीजों को जोड़ा गया है। पुरुष वर्ग में वर्ल्ड नम्बर-37 स्पेनिश खिलाड़ी अल्वारो रोबल्स और महिला वर्ग में वर्ल्ड नम्बर-20 जॉर्जिना पोटा, वर्ल्ड नम्बर-25 मटिल्डा एकहोल्म को भी खेलते देखा जाएगा।

इस बारे में भारतीय टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला और महासचिव एम.पी. सिंह को आशा है कि इस टूर्नामेंट में कई विश्वस्तरीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा, “हमें खिलाड़ियों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं और टेबल टेनिस संघ इस टूर्नामेंट की सफलता से काफी खुश है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493