नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। पाखी ए. टायरवाला निर्देशित सिक्किमी भाषा में बनी फिल्म ‘पहुना’ का प्रीमियर प्रतिष्ठित टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में हो सकता है, जो सितंबर में आयोजित होगा। इस फिल्म की निर्माता अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं।
इस फिल्म का पहला लुक कान्स फिल्म महोत्सव में 21 मई को पहला लुक जारी किया जाएगा। पाखी इसमें शामिल नहीं हो पाएंगी, लेकिन उन्हें इसके लिए कोई पछतावा नहीं है।
पाखी ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मैं चार महीने घर से दूर रही हूं..मैं हाल ही में अमेरिका से लौटी हूं। मुझे घर की बहुत याद आ रही थी और साथ ही मुझे ‘पहुना’ को टीआईएफएफ में शामिल करने के लिए तैयार भी करना है।”
पाखी के निर्देशन में बनी लघु फिल्म ‘काजल’ इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जा चुकी है।
अब वह ‘पहुना’ को टीआीएफएफ में प्रदर्शित करने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि डेडलाइन जून तक की है और वह उम्मीद कर रही हैं कि महोत्सव में फिल्म दिखाई जाएगी, हालांकि इसकी संभावना 50-50 है।
फिल्म के बारे में पाखी ने बताया कि इसे बच्चे देख सकते हैं, लेकिन यह बच्चों की फिल्म नहीं है। यह बच्चों के बारे में है, बच्चों की फिल्म कहने पर लोग उसे सिर्फ मनोरंजक फिल्म होने के नजरिए से देखने लगते हैं। गंभीरता से नहीं लेते।
dharmpath.com dharmpath