गंगटोक, 25 जून (आईएएनएस)। भारत और भूटान के बीच के कूटनीतिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के अवसर पर यहां आयोजित पहले भूटान फिल्मोत्सव में भूटान की छह फिल्में दिखाई गईं।
यहां के मनन केंद्र ऑडिटोरियम में चले दो दिवसीय समारोह का रविवार की रात समापन हुआ।
भूटान फिल्मोत्सव का आयोजन भूटान के सूचना एवं मीडिया विभाग (डीओआईएम) और भूटान फिल्म संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
भूटान के प्रतिनिधिमंडल में देश के भूटानी प्रतिनिधियों में कोलकाता में देश के कंसुल जनरल थिनले वांगचुक और डीओआईएम निदेशक रिंचन दोर्जी शामिल थे।
सिक्किम में भूटान की फिल्में लोकप्रिय हैं और पड़ोसी देश के बीबीएस और बीबीएस-2 चैनलों को लोग नियमित रूप से देखते हैं।
दोरजी ने कहा कि इस फिल्मोत्सव का लक्ष्य भारत और भूटान के रिश्तों को और भी मजबूत करना है। इसके साथ ही फिल्मों की शूटिंग के लिए सही स्थल के रूप में इसका प्रचार करना है।
इससे भूटान की फिल्मों के लिए बाजार का विस्तार होगा।
dharmpath.com dharmpath