सिक्स-पैक एब्स में नजर आएंगे मांचु मनोज

चेन्नई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अपनी आगामी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म ‘ओक्कादु मिगिलादु’ में एक विद्रोही श्रीलंकाई नेता का किरदार निभाने वाले अभिनेता मांचु मनोज अपनी अगली तेलुगू फिल्म में शानदार बॉडी और सिक्स-पैक एब्स में नजर आएंगे।

मनोज के करीबी एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म में वह बॉक्सर की भूमिका में हैं। फिलहाल वह फुकेट (थाईलैंड) में मिक्स्ड मार्शल आर्ट सीख रहे हैं। मनोज मांचु को एक्शन फिल्म ‘ओक्कादु मिगिलादु’ के लिए काफी वजन बढ़ाना पड़ा था। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी वजर घटाना पड़ेगा और वह सिक्स-पैक एब में नजर आएंगे।”

मनोज ने शुक्रवार को अपने प्रशिक्षण सत्र का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “मिक्स्ड मार्शल आर्ट में बस एक ही बुरी चीज है कि इसमें अपने गुरु को मारना पड़ता है। माफ करें गुरुजी, लेकिन आप मिक्स्ड मार्शल आर्ट का शानदार प्रशिक्षण दे रहे हैं..फुकेत डायरीज।”

सूत्रों के अनुसार, मनोज अगले कुछ हफ्तों तक थाईलैंड में कठिन प्रशिक्षण लेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493