सिग्नलों पर दिखाया जाएगा ‘ट्रैफिक’ का ट्रेलर

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मनोज बाजपेयी, जिमी शेरगिल और दिव्या दत्ता अभिनीत ‘ट्रैफिक’ फिल्म का ट्रेलर ट्रैफिक सिग्नलों पर दिखाया जाएगा। फिल्म मार्केटिंग के क्षेत्र में यह नया प्रयोग है।

सच्ची घटना पर आधारित ‘ट्रैफिक’ के हालिया रिलीज ट्रेलर को लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

शहर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर फिल्म के ट्रेलर को दिखाना आसान नहीं होगा। निर्माताओं का यह कदम लोगों को सिग्नल पर सड़क सुरक्षा नियम बताने का जरिया भी होगा।

फॉक्स स्टार स्टूडियो की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (सीएमओ) शिखा कपूर ने कहा, “यह एक असंभव बचाव कार्य की कहानी कहने वाली फिल्म है, जिसमें एक लड़की की जान बचाने के लिए मुंबई से पुणे तक के 150 मिनट के सफर में ट्रैफिक नियमों में थोड़ी ढील दी गई थी। अजूबा यह था कि बच्ची की जान बचाने के लिए हृदय प्रत्यारोपण करना था, जिसमें मुंबई से पुणे तक एक जिंदा दिल को ट्रैफिक सिग्नल की रेलमपेल के बीच सही समय पर पहुंचाया गया था।”

‘ट्रैफिक’ के निर्देशक दिवंगत राजेश पिल्लई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493