मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार नागेश कुकुनूर आज की आधुनिक मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित राजनीति से प्रेरित वेब सीरीज ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ का निर्देशन करेंगे।
मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार नागेश कुकुनूर आज की आधुनिक मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित राजनीति से प्रेरित वेब सीरीज ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ का निर्देशन करेंगे।
एक बयान के मुताबिक, समीर नायर के एप्लॉज एंटरटेनमेंट बैनर तले बन रही इस वेब सीरीज के निर्माताओं ने दावा किया है कि यह भ्रष्टाचार, धोखा और शक्ति व प्रभुत्व की हिंसक कहानी है। यह राजनीति की दुनिया के काले गहरे राज को भी दर्शाएगी।
कुकुनूर ने कहा, “मैं हमेशा से उस विधा पर काम करने के लिए उत्सुक रहा हूं, जिस पर मैंने पहले काम नहीं किया है और ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ के साथ मुझे मुंबई को ज्यादा उजागर करने का मौका मिला है, ऐसा शहर जो अपने अधिक गरीबी, समृद्धि, भ्रष्टाचार, मानवीयता के लिए जाना जाता है और एक वेब सीरीज चुनौतीपूर्ण होने के साथ ही कई पात्रों को गहराई से दर्शाने के लिए एक शानदार प्रारूप है।”
उन्होंने कहा, “हालांकि, मैं समीर को ‘हैदराबाद ब्लूज’ के दिनों से जानता हूं, आखिरकार हम साथ में काम कर रहे हैं और यह मजेदार होगा।”
इसकी शूटिंग शुक्रवार से शुरू होने की संभावना है और मुंबई के विभिन्न जगहों पर इसका फिल्मांकन होगा।
dharmpath.com dharmpath