लंदन, 26 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर केविन ब्रूनो चोट के कारण 10 सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।
ब्रूनो को लीग कप मुकाबले के दौरान चोट लगी। उनका दायां घुटना चोटिल हुआ ह ै।
बेल्जियम के ब्रूनो ने बीते साल अगस्त में वूल्फ्लबर्ग से सिटी का रुख किया था।
ब्रूनो ने खुद के 10 सप्ताह के लिए मैदान से बाहर होने की पुष्टि की।
इस दौरान ब्रूनो अपनी टीम के लिए 13 लीग मैचों में नहीं खेल सकेंगे।
साथ ही वह चैम्पियंस लीग अंतिम-16 दौर के अहम मुकाबलों में भी नहीं खेल सकेंगे।
dharmpath.com dharmpath