सिटी के साथ रेस में शामिल नहीं लीवरपूल : क्लोप

लंदन, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल के मुख्य कोच जुर्गेन क्लोप ने कहा है कि उनका क्लब इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) अंक तालिका में शीर्ष स्थान के लिए मैनचेस्टर सिटी के साथ रेस में शामिल नहीं है।

पेप गार्डियोला की टीम ने आठ मैचों में 22 अंक हासिल किए हैं, वहीं लीवरपूल क्लब ने इतने ही मैचों से केवल 13 अंक हासिल किए हैं।

जर्मन लीग का खिताब बोरूसिया डार्टमंड के साथ दो बार जीतने वाले क्लोप ने ‘गार्जियन’ के दिए एक बयान में कहा, “हम अब भी रेस में तो जरूर हैं, लेकिन सिटी क्लब के साथ नहीं। इस क्लब के पास अधिक अंक नहीं हैं और मैं यह नहीं कहूंगा कि हमें केवल शीर्ष चार स्थान पर बने रहने के लिए संघर्ष करना चाहिए। प्रदर्शन के तौर पर हम एक टीम हैं और अब हमें परिणाम हासिल करने की जरूरत है।”

क्लोप 2015 से ही लीवरपूल के कोच हैं और उनका मानना है कि उनकी टीम अगर अंकों को हासिल करना ही दिमाग में रखकर खेलेगी, तो उसके लिए ईपीएल के इस सीजन में बने रहना मुश्किल हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493