सिटी क्लब का मिडफील्डल गुनडोगन के साथ 4 साल का करार

मैनचेस्टर, 3 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी ने गुरुवार को जर्मन मिडफील्डर इल्के गुनडोगन के साथ चार साल के करार की घोषणा की।

जर्मनी के 25 वर्षीय मिडफील्डर एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि वह क्लब के नए कोच पेप गार्डियोला के नेतृत्व में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

सिटी क्लब ने गुनडोगन के साथ करार के लिए कथित तौर पर दो करोड़ पाउंड (2.88 करोड़ डॉलर) का भुगतान किया है।

सिटी क्लब की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, गुनडोगन ने अपने बयान में कहा, “मैं क्लब के साथ करार से काफी खुश हूं।”

गुनडोगन ने कहा, “मुझे जब सूचना मिली कि सिटी क्लब मेरे साथ करार करना चाहता है, तो मैंने तुरंत इसके लिए हामी भरी। मेरा बोरुसिया डार्टमंड में बिताया समय काफी अच्छा था और इसके लिए मैं क्लब का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।”

जर्मन मिडफील्डर ने कहा कि अब उनके सामने नई चुनौती है और सिटी क्लब के साथ इन्हें हासिल करना बहुत बेहतरीन होगा।

जर्मन क्लब डार्टमंड के लिए पिछले पांच साल में गुनडोगन ने 157 मुकाबले खेले हैं और जर्मनी के लिए खेले गए 16 मुकाबलों में चार गोल दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493