सिटी में शामिल हो सकते हैं दानी

रियो डी जनेरियो, 24 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दानी एल्वेस का कहना है कि वह ग्रीष्मकालीन ट्रांसफर विंडो के दौरान जुवेंतस से जा सकते हैं।

इसके अलावा, एल्वेस ने मैनचेस्टर सिटी क्लब में शामिल होने के संकेत भी दिए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजीलियाई टेलिविजन पर एक साक्षात्कार के दौरान एल्वेस ने बार्सिलोना के पूर्व कोच पेप गार्डियोला की प्रशंसा की।

‘ओ ग्लोबो’ को दिए एक बयान में एल्वेस ने कहा, “गार्डियोला के प्रति मेरे आदर-सम्मान के बारे में हर किसी को पता है।”

एल्वेस ने कहा, “ट्रांसफर विंडो के दौरान जुवेंतस से जाने के बारे में आश्वस्त नहीं हूं। क्या मैंने जाने के लिए कहा है? मैंने ये काम अपने एजेंटों पर छोड़ दिया है और उनका कहना है कि वह हल निकालने के बाद मुझसे बात करेंगे।”

उन्होंने कहा कि अगर वह जुवेंतस से जाते हैं, तो बिना किसी टकराव और परेशानी के विदा लेंगे।

वर्तमान में एल्वेस ब्राजील में छुट्टियां मना रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493