सिडनी आतंकी साजिश में गिरफ्तार तीसरा व्यक्ति आरोपित

सिडनी, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में पुलिस ने रविवार को एक विमान को नीचे लाने की साजिश रचने वाले तीसरे आरोपी के खिलाफ आरोप तय किया। बीते सप्ताह आतंकवाद संबंधी गतिविधियों से जुड़े मामलों में दो लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, खालिद मरही (39) पर निषिद्ध हथियार रखने का आरोप तय किया गया है। लेकिन अभी पुलिस को यह बताना है कि यह आरोप मरही के खिलाफ है या खालिद व मारमौट करयात भाइयों के खिलाफ लगाए गए आरोपों से जुड़ा है, जिन्हें बीते सप्ताह आंतकवाद के आरोप में अदालत में पेश किया गया था।

सिडनी भर में मारे गए छापों के बाद मरही आठ दिनों तक पुलिस हिरासत में था और उसे देर रविवार को रिहा कर दिया गया। उसे इस महीने के अंत तक आग्नेयास्त्र रखने के आरोपों में अदालत में पेश होना है।

ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने करयात भाइयों पर ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बड़ी साजिश रचने का आरोप तय किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493