सिडनी इंटरनेशनल से बाहर हुईं चोटिल कोंटा

सिडनी, 6 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा चोटिल होने के कारण सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलिया ओपन की शुरुआत से केवल एक सप्ताह पहले ही कोंटा चोटिल हो गई हैं।

कोंटा को गर्दन में चोट लगी हैं और ऐसे में वह क्वालीफाइंग के दूसरे दौर का मैच पूरा नहीं खेल पाईं। रूस की खिलाड़ी एकातेरीना एलेक्जेंड्रोवा के खिलाफ मैच में वह केवल 18 मिनट तक ही खेल पाईं।

इस टूर्नामेंट में कोंटा की हमवतन हीथर वॉटसन ने मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने आस्ट्रेलिया की खिलाड़ी इसाबेल वॉलेस के खिलाफ क्वालीफाइंग मैच में सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से जीत हासिल की थी।

वॉटसन ने कहा कि सिडनी इंटरनेशनल में प्रवेश के बाद से ही उन्हें सकारात्मक अनुभव हो रहा था और वह इसके लिए बेहद उत्साहित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493