सिडनी एफसी ने भारत को 3-0 से हराया

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। तीन बार की ए-लीग चैम्पियन सिडनी एफसी ने मंगलवार को खेले गए एक दोस्ताना मुकाबले में भारतीय अंडर-23 फुटबाल टीम को 3-0 से हरा दिया।

आस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की यह पहली हार है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में एपीआईए लीचहार्ट टाइगर्स एफसी अंडर-20 को 3-1 से हराया था।

मंगलवार को सिडनी के मैक्वायर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मैदान में खेले गए मुकाबले में मौजूदा ए-लीग चैम्पियन सिडनी एफसी के लिए ब्रोसक्वैरी ने 37वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके छह मिनट के अंदर ही एडम ली फोंड्रे ने एक और गोल दाग कर हाफ टाइम तक मेजबान टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।

भारतीय फुटबाल टीम के कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन इस मैच में पांच बदलावों के साथ उतरी थी, लेकिन कोच का यह बदलाव रंग नहीं ला पाया। हाफ टाइम के बाद भी सिडनी एफसी ने मैच में हमले जारी रखे और भारतीय टीम को दबाव को में बनाए रखा।

मैच समाप्त होने से चार मिनट पहले ही फारवर्ड ट्रेंट बुहागियर ने एक और गोल कर सिडनी एफसी को 3-0 से जीत दिला दी।

भारतीय टीम अपना तीसरा मैच 31 अगस्त को रिदालमेरे लायंस एफसी से खेलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493