सिडनी टी-20 : आस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

सिडनी, 25 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने यहां जारी तीसरे टी-20 मैेच में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच के जरिए भारत के पास सीरीज बराबर करने का यह आखिरी मौैका है।

भारतीय टीम ने इस मैच के लिए अंतिम एकादश में एक भी बदलाव नहीं किए हैं, वहीं आस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव हुआ है। बेहेरनडोर्फ के स्थान पर मिशेल स्टार्क शामिल हुए हैं।

टीमें :

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रूणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद।

आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैक्डॉरमेट, एलेक्स कैरी, एंड्रयू टाई, एडम जाम्पा, मिशेल स्टार्क और नाथन कोल्टर नील।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493