सिडनी टी-20 : आस्ट्रेलिया ने दिया भारत को 198 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

सिडनी, 31 जनवरी (आईएएनएस)। कप्तान शेन वाटसन (नाबाद 124) की तूफानी पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट मैदान पर रविवार को जारी तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में भारत के सामने 198 रनों की चुनौती रखी है।

आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया को आशीष नेहरा ने शुरुआती झटका दिया। उन्होंने उस्मान ख्वाजा (14) को आउट कर पवेलियन भेजा।

इसके बाद वाटसन ने शॉन मार्श (9) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। रविचन्द्रन अश्विन ने मार्श को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इसके बाद आए ग्लेन मैक्सवेल (3) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। आस्ट्रेलिया के 75 रनों पर तीन विकेट गिर जाने के बाद वाटसन ने ट्रेविस हेड (26) के साथ चौथे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की।

इस साझेदारी को रविन्द्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने हेड को पवेलियन लौटाया। एक छोर से आस्ट्रेलिया के विकेट लगातार गिर रहे थे, लेकिन वाटसन ने एक छोर संभाले रखा और तेजी से रन बटोरते रहे।

चोटिल एरॉन फिंच की जगह कप्तानी कर रहे वाटसन नाबाद पेवलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 71 गेंदों का सामना किया और 10 चौके और छह छक्के लगाए।

टी-20 में किसी भी कप्तान का यह सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले यह रिकार्ड दक्षिण अफ्रीक के फाफ डू प्लेसी के नाम था। वाटसन और प्लेसी के अलावा श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 में कप्तान के तौर पर शतक लगाया है।

वाटसन पहले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में शतक लगाए हैं।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, आशीप नेहरा, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन और युवराज सिंह ने एक – एक विकेट लिया।

तीन मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493