सिडनी टी-20 : भारत के सामने 165 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

सिडनी, 25 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने संयम भरी बल्लेबाजी के दम पर यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी तीसरे टी-20 मैच में भारत को 165 रनों का लक्ष्य दिया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया।

सलामी बल्लेबाज डी आर्की शॉर्ट (33) और कप्तान एरॉन फिंच (28) ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर मेजबान टीम को मजबूत शुरुआत दी, लेकिन फिंच का विकेट गिरने के बाद आस्ट्रेलिया की टीम थोड़ी कमजोर हो गई।

कुलदीप यादव ने क्रुणाल पांड्या के हाथों फिंच को कैच आउट कर आस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। इसके बाद, 100 के स्कोर से पहले ही क्रुणाल ने आस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों आर्की, बेन मैक्डॉरमेट (0) और ग्लेन मैक्सवेल (13) को पवेलियन की राह दिखाई।

अपने चार बल्लेबाजों को खोकर बैकफुट पर पहुंच चुकी आस्ट्रेलिया को एलेक्स कैरी (27) और क्रिस लिन (13) ने संभालने की कोशिश की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 29 रन जोड़कर टीम का स्कोर 119 तक पहुंचाया, लेकिन इसी स्कोर पर क्रुणाल एलेक्स को कप्तान कोहली के हाथों कैच आउट करा दिया।

लिन ने इसके बाद मार्कस स्टोइनिस (25) के साथ मिलकर 12 रन ही जोड़े थे कि जसप्रीत बुमराह ने लिन को रन आउट कर पवेलियन भेज दिया। 131 के स्कोर पर आस्ट्रेलिया ने अपने छह विकेट गंवा दिए।

मार्कस का साथ देने उतरे नाथन कोल्टर नील (13) ने संयम भरी साझेदारी से 33 रनों की साझेदारी कर निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक टीम को 164 के स्कोर तक पहुंचा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम की पारी समाप्त हो गई।

भारत के लिए क्रुणाल ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं कुलदीप यादव को एक सफलता हाथ लगी।

क्रुणाल ने 36 रन देकर चार विकेट हासिल किए और आस्ट्रेलिया में किसी भी स्पिन गेंदबाज द्वारा टी-20 मैच में दिया गया यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने विश्व स्तर पर आस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 मैच में एक स्पिन गेंदबाज के रूप में सबसे अधिक विकेट हासिल किए हैं। इस सूची में उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को पछाड़ा है। ग्लेन ने तीन विकेट हासिल किए हैं।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज का यह आखिरी मैच है। मेजबान टीम आस्ट्रेलिया ने पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर रखी है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच बारिश के कारण धुल गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493