सिडनी टेस्ट : भारत ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला

सिडनी, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

भारत ने चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है। वह इस मैच को जीतकर 70 साल में पहली बार इतिहास रच सकती है।

भारतीय टीम के गेंदबाज इशांत शर्मा चोटिल हैं और ऐसे में इस मैच के लिए उनके स्थान पर कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।

टीमें :

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह

आस्ट्रेलिया टीम : टिम पेन (कप्तान-विकेटकीपर), मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुसचेग्ने, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टॉर्क, नाथन लॉयन और जोश हेजलवुड।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493