सिडनी में जल विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 मरे

सिडनी, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। सिडनी के निकट जेरूसलम की खाड़ी में एक जल विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्लू) पुलिस ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सिडनी के जल विमान में पायलट के अलावा पांच यात्री सवार थे। विमान सुबह तड़के 3.15 पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसके बाद विमान का पता लगाने के लिए बचाव और खोज अभियान चलाया गया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि विमान जलमग्न हो गया।

विमान का मलबा और तेल की परत पानी के ऊपर तैरते हुए पाए गए हैं।

एनएसडब्ल्यू पुलिस ने सभी छह शवों को रविवार को शाम 7.30 बजे तक बरामद कर लिया, जिसकी पुष्टि की जा चुकी है।

स्थानीय मीडिया रपटों के मुताबिक, जल विमान एक रेस्तरां में पार्टी कर वापस लौट रहे पांच लोगों को सिडनी के पूर्वी रोस बे वापस ला रहा था, तभी वह पानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

कुरुंग-गाई लोकल एरिया कमान के कमांडर, कार्यवाहक अधीक्षक माइकल गोर्मन ने संवाददाताओं को बताया, “हमें नहीं पता कि विमान क्यों दुर्घटनाग्रस्त हुआ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493