सिडनी, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में शुक्रवार को एक शॉपिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प’ (एबीसी) न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी रिकार्ड रोड स्थित बैंकस्टाउन सेंट्रल शॉपिंग सेंटर की पाíकंग में हुई।
जासूस अधीक्षक डेविड अर्डले ने कहा कि गोलीबारी निशाना बनाकर की गई थी।
उन्होंने कहा, “यह बिना सोचे समझे की गई गोलीबारी नहीं थी। यह साफ तौर पर एक आदमी को निशाना बनाकर की गई थी, जिसकी गोली लगने से मौत हो गई।”
पुलिस ने कहा कि फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और घटनास्थल को एहतियातन बंद कर दिया गया है।
न्यूज कॉर्प की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी में मारे गए व्यक्ति की उम्र 40-45 साल है और उसका एक आपराधिक गिरोह से ताल्लुक माना जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath