सिडनी हमला आतंकवादी घटना : आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री

इराकी-कुर्दिश मूल के ईरान में जन्मे एक किशोर ने न्यू साउथ वेल्स पुलिस के आर्थिक विभाग में कार्यरत 17 वर्षीय क्यूटरिस चेंग को शुक्रवार को गोली मार दी थी।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मलकम टर्नबुल के वक्तव्य के हवाले से कहा, “यह राजनीति से प्रेरित हिंसा की वारदात लग रही है, इसलिए फिलहाल यह आतंकवादी घटना लग रही है।”

टर्नबुल ने कहा, “यह एक चौंकाने वाला अपराध है और एक सोची समझी हत्या है। “

न्यू साउथ वेल्स पुलिस आयुक्त एंड्रयू स्किपियोन ने कहा, “फिलहाल हमें इस व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है और उसका सही इरादा अभी भी हमारे लिए एक रहस्य है। “

द गार्डियन ऑस्ट्रेलिया की रपट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई आतंकवाद रोधी प्राधिकरण की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गोली चलाने वाला किशोर गोरी चमड़ी का था और यह अधिकारियों के आतंकवादी कार्यो में लिप्त होने के संदिग्धों के राडार में नहीं था।

स्किपियोन ने कहा, “हम हर पहलू की जांच करके पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने ऐसा क्यों किया।”

न्यू साउथ वेल्स के प्रमुख माइक बेयर्ड ने कहा कि हत्या का यह मामला पूरे विश्व में गूंजेगा क्योंकि लोग जानने समझने की कोशिश करेंगे कि इतनी कम उम्र के व्यक्ति ने ऐसा अपराध क्यों किया।

बेयर्ड की बात का समर्थन करते हुए टर्नबुल ने ऑस्ट्रेलियाइयों से ‘ग्रैंड फाइनल वीकेंड’ पर सामान्य स्थिति बनाए रखने की गुजारिश की जहां ऑस्ट्रेलिया के दो मशहूर खेलों फुटबॉल और रग्बी के विजेताओं का फैसला किया जाता है।

टर्नबुल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए राज्य और संघीय समितियां एकजुट होकर काम कर रही हैं।

दिसम्बर 2014 में सिडनी के एक कैफे में 17 घंटों तक बंधक बनाए रखने के बाद ईरान में जन्मे चरमपंथी हरोन और दो बंधकों की हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493