सितंबर में आएगा माइली सायरस का नया एल्बम

लॉस एंजेलिस, 9 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका व अभिनेत्री माइली सायरस ने घोषणा की है कि उनका नया एल्बम ‘यंगर नाउ’ 29 सितंबर को रिलीज होगा।

यह उनका छठा एल्बम होगा। माना जा रहा है कि यह भी कमोबेश माइली के 2013 के सफल एल्बम ‘बैंगर्ज’ जैसा ही होगा। ‘बैंगर्ज’ बिलबोर्ड 200 में पहले स्थान पर रहा था।

इस साल की शुरुआत में माइली सायरस ने दो गानों ‘मालिबु’ और ‘इंस्पायर्ड’ को रिलीज किया। दोनों गाने अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493