यंगून, 21 फरवरी (आईएएनएस)। म्यांमार को आसियान फुटबाल महासंघ (एएफएफ) यू-18 चैम्पियनशिप की मेजबानी मिली है। म्यांमार फुटबाल महासंघ के मुताबिक उसे सितम्बर में इस चैम्पियनशिप का आयोजन करना है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक टूर्नामेंट का आयोजन चार से 17 सितम्बर तक होगा। ग्रुप-ए में थाईलैंड, मलेशिया, तिमोर, लाओस, कम्बोडिया और सिंगापुर हैं जबकि ग्रुप-बी में म्यांमार, वियतनाम, इंडोनेशिया, ब्रुनेई, फिलिपींस और न्यूजीलैंड को रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath