सितम्बर में 2 दोस्ताना मैच में खेलेगा अर्जेटीना (लीड-1)

ब्यूनस आयर्स, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम सितम्बर में बोलीविया और मेक्सिको के साथ दोस्ताना मुकाबले खेलेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कोच गेराडरे मार्टिनो ने इन मैचों के लिए कप्तान लियोनेल मेसी सहित अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

मेसी के अलावा सर्गिया एग्वेरो, जेवियर मास्केरान्हो और कार्लोस तेवेज को सोमवार को घोषित मार्टिनो की 24 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है।

मार्टिनो ने कहा कि मेसी हर हाल में राष्ट्रीय टीम के लिए खेलेंगे लेकिन इस स्तर पर उनकी आलोचना हो रही है, वह ठीक नहीं है।

मार्टिनो के मुताबिक अगर वह मेसी की जगह होते तो फिर कब का संयास ले चुके होते।

अर्जेटीना की टीम हॉस्टन में चार सितम्बर को बोलीविया और 8 सितम्बर को डालास में मेक्सिको के खिलाफ खेलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493