सितारों के साथ काम करना बेहद जरूरी : शबीना

मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के शीर्षक गीत में सलमान खान और सोनम कपूर को नचाने वाली नृत्य निर्देशिका शबीना खान का कहना है कि सितारों के साथ काम करना जरुरी है।

शबीना ने आईएएनएस को बताया, “सितारों के साथ काम करना बेहद जरुरी है लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि इस गाने में वह स्टेप ही सबसे बड़ा सितारा था। यह एक फीमेल स्टेप था उसके बावजूद सलमान खान ने फिल्म के प्रचार के दौरान इस स्टेप को बिना किसी झिझक के साथ प्रसुतत किया। मैं इसके लिए सलमान को धन्यवाद देती हूं।”

उन्होंने कहा, ” मैं खुश हूं कि लोग मुझ पर ध्यान दे रहे हैं। वह मेरे बारे में जान रहे हैं मुझे प्रसिद्धी मिल रही है यह सब इस गाने की बदौलत हुआ है।”

शबीना खान को इस साल कई पुरस्कारों के लिए भी नामांकित किया गया है।

शबीना बताती हैं, “मैं बहुत उत्साहित हूं हालांकि मुझे कोई पुरस्कार नहीं मिला है लेकिन मेरे लिए दर्शकों की सराहना ज्यादा महत्व रखती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493