मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ पहली बार निर्देशक नित्या मेहरा की आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ में साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है।
सिद्धार्थ ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की।
उन्होंने लिखा, “फिल्म की शूटिंग हुई पूरी। नित्या मेहरा और पूरी टीम की कड़ी मेहनत, आनंद के लिए धन्यवाद। अच्छी यादें और बेहतरीन अनुभव। ‘बार बार देखो’ को प्यार।”
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से चर्चित अभिनेता ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह और कैटरीना पूरी टीम के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath