चेन्नई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ ने पोंगल के मौके पर रविवार को मलयालम फिल्म ‘कम्मारा सम्भवम’ का पोस्टर जारी किया जिसमें वह मूंछों में नजर आ रहे हैं।
चेन्नई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ ने पोंगल के मौके पर रविवार को मलयालम फिल्म ‘कम्मारा सम्भवम’ का पोस्टर जारी किया जिसमें वह मूंछों में नजर आ रहे हैं।
सिद्धार्थ ने ट्वीट कर कहा, “मेरी पहली मलयालम फिल्म का पहला पोस्टर। रतीश अम्बत के निर्देशन में बनी और मुरली गोमी द्वारा लिखित ऐतिहासिक फिल्म ‘कम्मारा सम्भवम’। यह बेहद खास पोंगल है! आप सब के साथ जल्द ही फिल्म साझा करूंगा।”
कई तमिल, तेलुगू व हिंदी फिल्मों में काम कर चुके सिद्धार्थ पोस्टर में काले बालों और मूंछों वाले लुक में व्हिस्की की ग्लास पकड़े नजर आ रहे हैं।
सिद्धार्थ ने प्रशंसकों को त्योहार की शुभकामनाएं भी दीं।
उन्होंने लिखा, “हम वही काटते हैं जो हम बोते हैं। चलिए साथ आएं और दयालु बनना सीखें। आइए अपने अंदर अच्छाई पैदा करें। शांति और प्यार।”
dharmpath.com dharmpath