सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मधुमेह के खिलाफ बढ़ाया हाथ

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इस बीमारी से लड़ने की पहल को अपना समर्थन देने का फैसला किया है।

अभिनेता यहां सोमवार को अपने नेत्र चिकित्सक द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में शामिल होंगे।

सिद्धार्थ स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत हैं, उनका कहना है कि मधुमेह किसी को भी हो सकता है।

सिद्धार्थ ने अपने एक बयान में कहा, “हमारे उद्योग में पेशेवरों के साथ अस्वास्थ्यकर भोजन की आदतें, तनाव और व्यस्त जीवन आम है, इन सभी से मधुमेह होता है और यह 20 वर्षीय युवा को भी प्रभावित कर सकता है।”

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के अभिनेता इसका हिस्सा बनने के लिए खुश हैं।

सिद्धार्थ ने कहा, “मैं अखिल भारतीय नेत्र विज्ञान सोसायटी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे मधुमेह और मधुमेह रेटिनोपैथी पर जागरूकता बढ़ाने की पहल का समर्थन देने के लिए अवसर प्रदान किया।”

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि देशभर से मधुमेह रोगी इन चिकित्सा निकायों द्वारा आयोजित की जा रही नि: शुल्क नेत्र परीक्षण क्लीनिक का लाभ उठाएंगे।”

सिद्धार्थ फिलहाल अपनी फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ और ‘बार बार देखो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493