सिद्धार्थ संग काम करना बेहतरीन रहा : मनोज बाजपेयी

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘अय्यारी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम कर चुके राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी का कहना है कि युवा अभिनेता के साथ काम करना बेहतरीन रहा।

मनोज ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “सिद्धार्थ जैसे अच्छे इंसान के साथ काम करने से पता चलता कि वह महान हैं। ‘अय्यारी’ में काम के दौरान हमने अच्छा रिश्ता बना।”

नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म को उन्होंने शानदार पटकथा बताया।

उन्होंने कहा, “यह सर्वश्रेष्ठ पटकथाओं में से एक है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। यह सैन्य खुफिया और इसके लिए काम कर रहे लोगों के बारे में है।”

आगामी फिल्म ‘रुख’ की रिलीज के लिए तैयार मनोज ने कहा कि ‘अय्यारी’ फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा, “यह सौभाग्य की बात है कि मुझे ‘अय्यारी’ में भूमिका निभाने का मौका मिला।”

प्लेन सी और जयंतीलाल गडा (पेन) द्वारा प्रस्तुत फिल्म शीतल भाटिया, धवल जयंतीलाल गडा और मोशन पिक्च र कैपिटल द्वारा निर्मित है।

फिल्म में राकुल प्रीत सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म 9 फरवरी, 2018 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493