सिनसिनाटी, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके रोमानियाई जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया सिनसिनाटी ओपन के पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं।
विश्व की पांचवी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने गुरुवार को लिडनर फेमिली टेनिस सेंटर में आयोजित सिनसिनाटी ओपन में फ्रांस की पियरे हुग हर्बट और निकोलस माहुत की जोड़ी को एक घंटे 28 मिनट में 1-6, 7-6(5), 13-11 से मात दी।
टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला शुक्रवार को क्रोएशिया के इवान डोगिक और ब्राजील के मार्शिया मेलो की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।
भारत के लिएंडर पेस और उनके स्विस जोड़ीदार स्टेन वावरिंका शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और बेलारूस के मैक्स मिर्नी की जोड़ी से भिड़ेंगे।
भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी का मुकाबला क्वार्टर फाइनल में वाइल्ड कार्ड अमेरिकी जोड़ी क्रिस्टीना मैक्हाल और कोको वैंडवेघ से होगा।
dharmpath.com dharmpath