सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में सानिया-मार्टिना

सिनसिनाटी, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिगिस सिनसिनाटी ओपन के महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

विश्व की शीर्ष वरीय जोड़ी ने बुधवार को लिंडनर फेमिली टेनिस सेंटर में आयोजित प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में जर्मनी की जूलिया जॉर्ज और पोलैंड की क्लाउडियाा जैंस इग्नैसिक को एक घंटे 22 मिनटों में ही 7-6 (3), 6-4 से मात दी।

यह टूर्नामेंट का सबसे कठिन मैच रहा क्योंकि दोनों ही जोड़ियों ने एक दूसरे को काफी कड़ा मुकाबला दिया और जिसके चलते मैच में टाई-ब्रेकर भी हुआ लेकिन इस टाई-ब्रेकर को तोड़ते हुए मार्टिना-हिगिस ने वापसी की और 7-3 से अपनी प्रतिद्वंद्वि जोड़ी को मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

सानिया और मार्टिना ने इस मैच में कुल 132 में से 73 अंक हासिल किए।

वहीं, अब दूसरी ओर भारत के रोहन बोपन्ना और उनके रोमानिया के जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया पुरुष युगल के दूसरे दौर में फ्रांस के पियरे-ह्यूग हेर्बट और निकोलस माहुत से गुरुवार को भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493