सिनासिनाटी मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे फेडरर, जोकोविक

सिनसिनाटी, 23 अगस्त (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने शीर्ष ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे को हराकर सिनसिनाटी मास्टर्स के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में फेडरर का सामना सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक से होगा।

सेमीफाइनल मुकाबले में फेडरर ने इसी सप्ताह दूसरी विश्व वरीयता पर पहुंचे मरे को एक घंटा 37 मिनट में 6-4, 7-6(8-6) से हराया।

इस जीत के साथ फेडरर और मरे के बीच जीत हार का आंकड़ा 14-11 का हो गया। फेडरर, मरे के खिलाफ पिछले पांच मैच लगातार जीत चुके हैं।

फेडरर यदि रविवार को जोकोविक के खिलाफ फाइनल मैच जीत जाते हैं, तो दूसरी विश्व वरीयता दोबारा हासिल कर लेंगे।

सर्बिया ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में क्वालीफाइंग के जरिए प्रवेश करने वाले यूक्रेन के एलेक्जेंडर डोल्गोपोलोव को 4-6, 7-6(5), 6-2 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493