न्यूयॉर्क, 22 मई (आईएएनएस)। गायिका सिनिड ओ’कोनोर ने अपने छोटे बच्चों को उन्हें नहीं सौंपने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, “उन्होंने कहा कि बाल एवं परिवार एजेंसी टुसला अगर उन्हें उनके बच्चों से दूर रखना जारी रखती है तो वह एक मशहूर हस्ती की मौत की जिम्मेदार होगी।”
चार बच्चों की मां ने पिछले सप्ताह फेसबुक पर चेताया था कि अगर सरकारी निकाय उन्हें उनके बच्चों का संरक्षण नहीं देगी तो वह आत्महत्या कर सकती हैं।
शिकागो में रहने वाली ओ’कोनोर (50) के बारे में क्रिसमस 2015 के पहले आयरलैंड में होने के दौरान आत्महत्या करने अफवाहें उड़ी थीं।
फिछले साल जब वह शिकागो में बाइक से सैर करने निकलीं और 24 घंटों से ज्यादा समय गायब रहीं तो उनको लेकर कई लोगों ने चिंता जताई और कुछ अनहोनी होने की आशंका जताई गई, लेकिन वह सुरक्षित मिलीं।
उन्होंने आइरिश सरकार और सरकारी एजेंसी टुसला को खुला पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि वह चुप नहीं बैठेंगी और अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।
dharmpath.com dharmpath