सिनेजगत की हस्तियों ने क्रिसमस पर प्रशंसकों को बधाई दी

मुंबई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। क्रिसमस के मौके पर हिंदी फिल्म बिरादरी की हस्तियों ने अपने प्रशंसकों, मित्रों और परिवार के सदस्यों सहित सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए उनके लिए प्रेम, शांति, खुशी और सद्भावना की कामना की।

बॉलीवुड हस्तियों ने सोमवार को सोशल मीडिया पर क्रिसमस की बधाई दी।

अक्षय कुमार ने लिखा, “सभी को क्रिसमस की बधाई। आपको बहुत सारा प्यार व खुशी मिले।”

श्रीदेवी ने कहा, “आप सभी को क्रिसमस की बधाई। उम्मीद है कि आपका दिन मजेदार और खुशी से भरपूर हो।”

अनुष्का शर्मा ने लिखा, “क्रिसमस की भावना आपके घर में शांति, खुशी और प्यार भरे।”

रितेश देशमुख ने कहा, “आप सभी को क्रिसमस की बधाई। इस कीमती वक्त को अपने परिवार व प्रियजनों के साथ बिताएं। बाकी कुछ जरूरी नहीं है।”

भूमि पेडनेकर ने लिखा, “मैरी क्रिसमस। सैंटा आपके जीवन को प्यार और खुशी से भर दे।”

आदिल हुसैन ने कहा, “प्रेम और क्षमा ही उनकी (ईश्वर) शिक्षा का मर्म है, इस देश के अन्य महान संतों की शिक्षाओं की तरह। हमें इसे याद रखना चाहिए। सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।”

फरहान अख्तर ने लिखा, “यह सीजन खुशनुमा रहे। आप सभी को क्रिसमस की बधाई।”

प्रीति जिंटा ने ट्वीट कर कहा, “बहुत सारे प्यार, शांति और खुशी के साथ आप सभी को क्रिसमस की बधाई।”

ऋचा चढ्ढा ने लिखा, “क्रिसमस सभी के लिए है। आनंद उठाएं। नेक बनें।”

सुजॉय घोष ने लिखा, “मैरी क्रिसमस। आपके व आपके परिवार के लिए प्यार व खुशी की शुभकामनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493