सिनेजगत में खास जगह बनाने की कोशिश : पलाश

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर बैंड यूफोरिया के अग्रणी सदस्य और जाने-माने गायक पलाश सेन ‘ऐसा ये जहान’ से अभिनय में वापसी कर रहे हैं। वह कहते हैं कि उन्हें यकीन है कि वह बतौर अभिनेता अपने लिए एक खास मुकाम बनाएंगे।

पलाश भूमिकाएं चुनने और अदाकारी स्टाइल के मामले में इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिग्गज अभिनेताओं से अपनी तुलना होने पर थोड़ा झेंप जाते हैं, लेकिन फिर थोड़ा गर्व भी महसूस करते हैं।

पलाश ने आईएएनएस को बताया, “इरफान और नवाजुद्दीन जैसे चर्चित अभिनेताओं से तुलना होने पर थोड़ी सी झेंप और थोड़ा सा गर्व भी महसूस होता है। मैं विनम्रतापूर्वक विनती करना चाहूंगा कि मेरी उनके साथ तुलना न करें, क्योंकि वे महान कलाकार हैं, जबकि मैं तो अभी बतौर अभिनेता अपने शुरुआती कदम ही उठा रहा हूं। इसके अलावा मेरी खुद एक पहचान और स्टाइल है। मैं फिल्मजगत में अपने लिए एक खास मुकाम बनाने की कोशिश कर रहा हूं।”

‘ऐसा ये जहान’ 24 जुलाई को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493