सिनेप्रेमियों के मन में अब भी रोमांच जगाती है ‘शोले’ : अमिताभ

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी की कालजयी फिल्म ‘शोले’ को रिलीज हुए 40 साल पूरे हो रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन को खुशी है कि फिल्म आज भी सिनेप्रेमियों के मन में रोमांच पैदा करती है।

फिल्म की कहानी दो चोरों के बारे में है, जो जिगरी दोस्त भी हैं। एक पुलिस अधिकारी दोनों चोरों से प्रभावित होकर उन्हें एक नामी डकैत का आतंक खत्म करने का जिम्मा सौंपता है। फिल्म इसी मिशन के बारे में है।

अमिताभ ने फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं और लिखा, ‘शोले के 40 साल पूरे।’

उन्होंने फिल्म के बेहद लोकप्रिय संवाद भी साझा किए। और लिखा, “फिल्म ‘शोले’ को 40 साल पूरे। आज भी फिल्म सिनेप्रेमियों के मन में रोमांच जगाती है।”

‘शोले’ में धर्मेद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन, अमजद खान और संजीव कुमार ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493