सिनेमा के प्रति नागा चैतन्य, कृष्णा मारिमुथु को एक साथ लाया

चेन्नई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। नवोदित फिलमकार कृष्णा आर.वी. मारिमुथु का कहना है कि सिनेमा के प्रति प्यार और रचनात्मकता कम उम्र में ही उन्हें और अभिनेता नागा चैतन्य को साथ ले आया। दोनों आगामी तेलुगू एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘युद्धम शरणं’ में साथ काम कर रहे हैं।

चेन्नई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। नवोदित फिलमकार कृष्णा आर.वी. मारिमुथु का कहना है कि सिनेमा के प्रति प्यार और रचनात्मकता कम उम्र में ही उन्हें और अभिनेता नागा चैतन्य को साथ ले आया। दोनों आगामी तेलुगू एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘युद्धम शरणं’ में साथ काम कर रहे हैं।

चैतन्य और कृष्णा बचपन के दोस्त हैं और दोनों को ही सिनेमा से गहरा लगाव है।

कृष्णा ने आईएएनएस को बताया, “हम दोनों बचपन से ही रचनात्मक सहयोग करते रहे हैं। हम दोनों बैंड में साथ थे। हम सातवीं या आठवीं कक्षा से एक साथ फिल्में करने के बारे में बात करते आए हैं।”

कृष्णा ने बताया कि युवावस्था में उन्हें संगीत से बहुत ज्यादा लगाव था।

आखिरकार कृष्णा ने लिखना पसंद किया।

उन्होंने बताया कि वह और चैतन्य हमेशा संपर्क में रहे और साथ काम करने के लिए सही प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे।

फिल्मकार ने कहा, “मेरा मानना है कि हमारा सिनेमा के प्रति प्यार हमें साथ ले आया।”

फिल्म में लावण्या त्रिपाठी, रेवती और श्रीकांत जैसे कलाकार भी हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या दोस्ती की वजह से चैतन्य के साथ काम करना सहज रहा तो उन्होंने कहा, “दोस्ती से चीजें हमारे लिए मुश्किल हो गई क्योंकि इसका मतलब बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, वहीं इसका सकारात्मक पहलू यह है कि हम खुलकर चीजों के बारे में बात कर सके और समस्याओं से सहजता से निपट सके ।”

फिल्म ‘युद्धम शरणं’ शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493