सिनेमा देशों को साथ लाता है : अमिताभ

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन को यहां कई देशों के राजदूतों से मिलने के लिए निमंत्रित किया गया है और महानायक इस बात को लेकर सम्मानित महसूस करते हैं कि सिनेमा देशों को साथ ला सकता है।

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन को यहां कई देशों के राजदूतों से मिलने के लिए निमंत्रित किया गया है और महानायक इस बात को लेकर सम्मानित महसूस करते हैं कि सिनेमा देशों को साथ ला सकता है।

अमिताभ ने शनिवार को ट्वीट किया, “फ्रांस के राजदूत ने मुझे एक बैले प्रस्तुति ‘बोन्जोर इंडिया’ में आमंत्रित किया है। अमेरिकी महावाणिज्य दूत ने मुझे पूर्व राजदूत से मिलने के लिए चाय पर बुलाया है। पाकिस्तान, इजरायल, आस्ट्रेलिया और जापान के महावाणिज्य दूत/राजदूत आएंगे और शिष्टाचार मुलाकात होगी। सम्मानित महसूस करता हूं कि सिनेमा देशों को साथ लाता है।”

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ की झोली में फिलहाल तीन फिल्में ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘102 नॉट आउट’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493