दोनों ने चीन और इटली में मीडिया सहयोग और आपसी समझ को बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। मिलान में इस बैठक के दौरान हे ने ‘कोरिएर डेला सेरा’ की स्थापना की 140वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। हे पिंग इटली की यात्रा पर हैं।
उन्होंने बताया कि चीन और इटली के बीच संबंध अच्छे हैं और दोनों देशों ने 10 से अधिक वर्षो में व्यापक रणनीतिक साझेदारी विकसित की है। उन्होंने दोनों देशों की मीडिया से सहयोग अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।
फोंटाना ने कहा कि ‘कोरिएर डेला सेरा’ की चीन में रूचि है और हम चीन की आर्थिक एवं सामाजिक विकास क्षेत्र से संबंधित खबरों के प्रसार में विस्तार की दिशा में प्रयासरत हैं।
dharmpath.com dharmpath