सिन्हुआ ने पुर्तगाली भाषा में फेसबुक, ट्विटर खाता खोला

ब्राजील में चीन के राजदूत ली जिनझांग ने कहा कि इन खातों से दुनियाभर में फैले पुर्तगाली मूल के लोगों को चीन और विश्व के बारे में अधिक जानने का मौका मिलेगा। ली ने कहा कि चीन की सरकारी समाचार एजेंसी, वैश्विक समाचार एवं सूचना प्रदाता के रूप में सिन्हुआ पुर्तगाली भाषी देशों में लोगों की मदद कर सकता है, विशेष रूप से ब्राजील में, जिससे लोगों को चीन के बारे में अधिक गहराई से समझने का अवसर मिलेगा।

ब्राजील की साओ पाउलो विश्वविद्यालय में चीनी विशेषज्ञ लुईस पॉलिनो ने शी के शब्दों पर जोर देते हुए कहा कि पुर्तगाली भाषा में सिन्हुआ के सोशल मीडिया खातों से ब्राजील के लोगों को एशियाई काउंटी के बारे में बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।

सिन्हुआ के पुर्तगाली सोशल मीडिया खातों पर प्रकशित जानकारियों में विशेष रूप से चीन की खबरों, चीन से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय खबरों, महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम शामिल होंगे। सिन्हुआ चीन की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी है, जिसकी स्थापना 1931 में की गई थी। यह वैश्विक समाचार एवं सूचना प्रदाता भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493