सिफारिश के लिए मोहनलाल का आभारी हूं : हासन

चेन्नई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने कहा कि वह मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के आभारी हैं कि उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दृश्यम’ के तमिल रीमेक के लिए उनके नाम की सिफारिश की।

‘दृश्यम’ तमिल भाषा में ‘पापनाशम’ नाम से बनाई जा रही है, जिसमें हासन ने मुख्य भूमिका निभाई है।

हासन ने आईएएनएस को बताया, “मुझे किसी ने बताया कि मोहनलाल ‘दृश्यम’ की तमिल रीमेक में मुझे मुख्य भूमिका में देखना चाहते थे। उन्हें लगा कि मैं फिल्म के साथ न्याय कर पाऊंगा और इसलिए उन्होंने मेरे नाम की सिफारिश की थी। मैं उनका आभारी हूं, क्योंकि मेरे जैसे कलाकारों को इतनी शानदार फिल्मों में काम करने का मौका मुश्किल से ही मिलता है।”

‘दृश्यम’ के निर्देशक जीतू जोसफ ने ही ‘पापनाशम’ का भी निर्देशन किया है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जो अपने परिवार को हत्या के आरोप से बचाने के लिए अपना जी-जान लगा देता है। फिल्म में गौतमी, निवेथा थॉमस, अनंत महादेवन और आशा शरत ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

फिल्म की तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में रीमेक पहले ही बनाई जा चुकी है। वहीं, अभिनेता अजय देवगन अभिनीत हिंदी रीमेक ‘दृश्यम’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493