सिमी ग्रेवाल ने शशि कपूर को याद किया

मेलबर्न, 15 अगस्त (आईएएनएस)। मेलबर्न में भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रसिद्ध अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने अपने दोस्त अभिनेता दिवंगत शशि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सिमी ने शशि के साथ फिल्म ‘सिद्धार्थ’ में काम किया था। इस फिल्म को यहां सिनेफाइल्स में दिखाया गया।

सिमी ने यहां फिल्म महोत्सव में सोमवार को कहा, “शशि मेरा दोस्त और सह अभिनेता था। वह एक परफेक्ट सह अभिनेता थे। वह अभिनय के वक्त सभी को सहयोग करते थे। वह सभी के साथ मिल-जुलकर रहते थे।”

सिमी ने कहा कि वह बहुत पेशेवर थे और उनमें अहम बिल्कुल नहीं था। उन्होंने समानांतर सिनेमा की शुरुआत की, कई अर्थपूर्ण फिल्में बनाईं, जैसे ‘कलयुग’ और इस तरह की कई अन्य और।

शशि कपूर का पिछले साल निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493