सिमोना हालेप ने जीता मेड्रिड ओपन खिताब

मेड्रिड, 8 मई (आईएएनएस)। रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने शनिवार को मेड्रिड ओपन खिताब अपने नाम किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सिमोना ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में स्लोवाकिया की डॉमिनिका सिबुल्कोवा को 6-2, 6-4 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले 2014 में इसी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हालेप को रूस की मारिया शारापोवा से 6-1, 2-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा था।

इस खिताब से मिली जीत के साथ ही वह विश्व महिला टेनिस रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष पांच खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगी।

इस साल टेनिस कैलेंडर में दूसरे ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन की तैयारी के लिए मेड्रिड ओपन खास प्रतियोगिता थी।

फ्रेंच ओपन 22 मई से शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493