सियाचीन में बचने वाले सैनिक की हालात नाजुक : डॉक्टर

नई दिल्ली, 10 (आईएएनएस)। 35 फीट बर्फ के नीचे से छह दिन बाद जिंदा निकले लांस नायक हनुमानथप्पा कोप्पड़ की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। आर्मी रिसर्च और रेफरल अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने बुधवार को यह बात कही।

डॉक्टर ने आईएएनएस से कहा, “सैनिक की हालत अभी भी नाजुक है। हम उनकी देखभाल अच्छे तरीके से कर रहे हैं।”

डॉक्टर ने हालांकि उनके चमत्कारिक रुप से बचने पर टिप्पणी करने पर यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उन्हें नहीं पता वहां वास्तव में क्या हुआ था।

उन्होंने कहा, “जब लांस नायक होश में आ जाएंगे तभी पता चलेगा की वह कैसे बचने में कामयाब रहे।”

तीन फरवरी को कोप्पड़ और नौ अन्य सैनिक करीब 19,500 फुट की ऊंचाई पर सियाचीन ग्लेशियर में आए हिमस्खलन दब गए थे। सोमवार को कोप्पड़ चमात्कारिक रुप से जिदा निकाले गए थे।

लांस नायक की हालात उस समय काफी नाजुक थी। उनमें अत्यधिक निर्जलीकरण, हाइपोथर्मिया की समस्या पैदा हो गई थी।

कोप्पड़ का रक्तचाप काफी घट गया था और उन्हें इस समय आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है।

उन्हें निमोनिया की शिकायत भी बताई गई है साथ ही उनका किडनी और लीवर भी खराब हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493