‘सिया के राम’ के लिए मदिराक्षी पहनेंगी मां की नथनी

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘सिया के राम’ में सीता की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री मदिराक्षी इसमें विवाह के दृश्य में पुराने जमाने की नथनी पहने नजर आएंगी। यह नथनी उनकी मां ने भी अपनी शादी में पहनी थी।

मदिराक्षी सिया-राम के विवाह वाले दृश्य के लिए अपने परिधान से बेहद प्रभावित हैं और वह इसमें अपना निजी अंदाज भी शामिल करना चाहती हैं।

मदिराक्षी ने इसके लिए निर्माता को अपना निजी आभूषण पहनने की अनुमति देने के लिए राजी कर लिया है।

मदिराक्षी ने एक बयान में कहा, “इस नथनी को मेरी नानी और फिर मेरी मां ने अपनी शादी में पहना था। यह कई पीढ़ियों से परिवार में रही है और जब भी मेरी शादी होगी तब मैं भी इसे पहनूंगी, लेकिन क्योंकि शो में मेरी शादी हो रही है, इसलिए मैंने इसे भोपाल से खासतौर पर मंगवाया है।”

स्टार प्लस चैनल के इस धारावाहिक में ‘रामायण’ को सीता के नजरिए से दिखाया जा रहा है। अभिनेता आशीष शर्मा इसमें श्रीराम की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493