‘सिया के राम’ के सेट पर गजरा बनाती हैं मदिराक्षी

हैदराबाद, 23 मई (आईएएनएस)। पौराणिक टेलीविजन धारावाहिक ‘सिया के राम’ में सीता की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री मदिराक्षी को शो केसेट पर समय बिताने के लिए गजरा बनाना पसंद है।

सीता की भूमिका के लिए मदिराक्षी गजरे पहनती हैं। सेट पर मौजूद हेयरड्रेसर्स हर रोज उनके लिए ताजे गजरे बनाते हैं।

मदिराक्षी भी उनके साथ बैठकर अपने लिए गजरे बनाती हैं।

मदिराक्षी ने एक बयान में कहा, “मुझे मोगरे के फूलों की खुशबू बेहद पसंद है। मुझे गजरे पहनना पसंद है। मुझे लगता है कि इनसे किसी भी स्त्री की सुंदरता बढ़ती है।”

उन्होंने कहा, “मैंने अपने हेयरड्रेसर्स को ताजे गजरे गूंथते देखा और मैंने भी उनके साथ बैठकर एक गजरा बनाया। उसे मैंने अपने एक दृश्य में पहना।”

‘सिया के राम’ का प्रसारण स्टार प्लस पर हो रहा है। इसमें रामयाण सीता के नजरिए से दिखाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493