‘सिया के राम’ के सेट पर सभी हुए भावुक

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘सिया के राम’ की अगली कड़ी की शूटिंग के दौरान अभिनेता आशीष शर्मा, मदिराक्षी और करण सूचक सहित कई कलाकार भावुक हो गए।

राजा दशरथ (दिलीप ताहिल) की मौत वाले दृश्य में अयोध्या नरेश का पूरा परिवार इकट्ठा था। साथी कलाकार इस दृश्य के बाद दिलीप ताहिल से बिछुड़ने के कारण भावुक हो चले थे। इसलिए इस कड़ी को ग्लिसरीन के बिना शूट करने का फैसला लिया गया।

धारावाहिक में राम का किरदार निभा रहे आशीष ने कहा, “यह बहुत ही भावनात्मक क्षण था। सभी की आंखें आंसुओं से भरी थीं। सिर्फ हम ही जानते हैं कि शूट कैसे पूरा किया।”

उन्होंने कहा, “हां, यहां अलग-अलग दृश्य होंगे, लेकिन अयोध्या के राज परिवार के साथ आखिरी शूट था। सभी ने पांच मिनट तक एक-दूसरे को गले लगाया और उस गमगीन माहौल से उबरने में थोड़ा समय लगा।”

‘सिया के राम’ में अब सीता, राम और लक्ष्मण की जंगल यात्रा दिखाई जाएगी।

स्टार प्लस चैनल के इस धारावाहिक में ‘रामायण’ को सीता के नजरिए से दिखाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493