‘सिया के राम’ में विभीषण बने शैलेश गुलबानी

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता शैलेश गुलबानी पौराणिक धारावाहिक ‘सिया के राम’ में रावण के भाई विभीषण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि हैदराबाद में धारावाहिक की शूटिंग का अनुभव शानदार रहा।

शैलेश ने कहा, “हैदराबाद में शूटिंग का शानदार अनुभव रहा। मेरा किरदार विभीषण का है, रावण का छोटा भाई, ये रामायण का महत्वपूर्ण किरदार है।”

शैलेश पिछले 13 सालों से टेलीविजन-जगत का हिस्सा हैं। वह पौराणिक धारावाहिक का हिस्सा बन कर उत्साहित हैं।

अभिनेता ने कहा कि संस्कृत ठीक से न आने के चलते शुरुआत में वह थोड़ा घबरा गए थे।

उन्होंने कहा, “शुरुआत में, मैं भाषा के विचार से घबरा गया, क्योंकि इसके कुछ संवाद शुद्ध संस्कृत में थे और मैं इसे ठीक तरह से नहीं जानता था। यह मेरे लिए चुनौती थी, लेकिन मैंने दिन-प्रतिदिन इसका अभ्यास किया।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493