लॉस एंजलिस, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका सिया का कहना है कि वह अपनी बॉडी इमेज को लेकर कई वर्षो से संघर्ष कर रही हैं, क्योंकि वह एक पॉप स्टार के स्टीरियोटाइप में फिट होना चाहती हैं।
डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की खबर के मुताबिक, रॉलिंग स्टोन पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में ‘चीप थ्रिल्स’ की गायिका ने स्वीकार किया कि उन्हें हमेशा लगता है कि एक सफल संगीतकार बनने के लिए उन्हें पतली होने की जरूरत है।
42 वर्षीय गीतकार ने कहा, “मैंने पिछले 10 वर्षो से खाने से परहेज किया हुआ है। मैं हॉट पॉप स्टार जैसे स्टीरियोटाइप में फिट होने का प्रयास कर रही हूं। कुछ लोग कहते हैं कि आपको मॉडल बनने की जरूरत नहीं है। आप वास्तव में एक आर्टिस्ट हो..इसमें आप कैसे दिखते हो यह यह अहमियत नहीं रखता।”
पॉप गायिका द्विध्रुवी विकार को झेल चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath