सियोल ने कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर जोर दिया

सियोल, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने बुधवार को अपनी सरकार की कोरियाई प्रायद्वीप को लेकर परमाणु निरस्त्रीकरण और शांति की नीति पर बल दिया।

सियोल, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने बुधवार को अपनी सरकार की कोरियाई प्रायद्वीप को लेकर परमाणु निरस्त्रीकरण और शांति की नीति पर बल दिया।

सिन्हुआ के मुताबिक, मून ने नेशनल असेंबली में अपने संबोधन के दौरान यह कहा। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने वर्तमान परिस्थितियों को संभालने के साथ ही प्रायद्वीप पर शांति कायम करने के प्रयास किए।

राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह मून का संसद में दूसरा संबोधन था।

मून ने कहा कि दक्षिण कोरिया कभी भी परमाणु हथियारों का विकास और भंडारण नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु मुद्दों को शांति से सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि किम जोंग उन शासन को सही विकल्प चुनने और बातचीत के लिए राजी करने के लिए दबाव और प्रतिबंध लगाए गए थे।

उत्तर कोरिया की उकसावे वाली गतिविधियों से कड़ाई से निपटने के लिए मून ने देश के सुरक्षा बलों को मजबूत करने और दक्षिण कोरिया-अमेरिकी गठबंधन पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई।

मून ने कहा कि 2018 में उनके रक्षा बजट में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493