सियोल, प्योंगयांग वार्ता को अंतिम रूप देंगे

संघर्ष विराम वाले गांव पनमुनजोम के उत्तर में स्थित प्रशासनिक इमारत में मंत्री स्तरीय वार्ता के लिए बैठक होगी।

दक्षिण कोरिया के तीन दिवसीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अंतर-कोरियाई वार्ता पर एकीकरण मंत्रालय के विशेष अधिकारी किम की-वूंग करेंगे।

उनके उत्तर कोरियाई समकक्ष अंतर-कोरियाई मामलों के इंचार्ज व कोरिया के शांतिपूर्ण एकीकरण समिति के सचिवालय के निदेशक ह्वांग चोल होंगे।

किम ने कहा, “उच्चस्तरीय वार्ता के दौरान हुए समझौते के क्रियान्वयन के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा।”

बैठक के दौरान दोनों पक्ष अंतर सरकारी वार्ता के लिए समय, स्थान, एजेंडा तथा प्रतिनिधियों के रैंक पर चर्चा करेंगे। दोनों देशों ने सियोल या प्योंगयांग में अगस्त में जल्द से जल्द वार्ता के लिए सहमति जताई थी।

दोनों कोरियाई देशों के बीच अंतिम मंत्री स्तरीय वार्ता साल 2007 में प्योंगयांग में फरवरी में, जबकि सियोल में उसी साल 29 मई से एक जून के बीच हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493